Blog

  • प्रतापपुरी जी महाराज ने बताया कि 11 लाख की राशि से वितरित किए जाएंगे क्षेत्र में सूखे राशन किट

    प्रतापपुरी जी महाराज ने बताया कि 11 लाख की राशि से वितरित किए जाएंगे क्षेत्र में सूखे राशन किट

    महंत प्रतापपुरी ने बताया कि संपूर्ण विश्व भर में कोरोना वायरस (Covid-19) का प्रकोप हैं जिसके चलते भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिन के लॉक डाउन का निर्णय लिया है, जिससे वायरस के फैलने की चैन को तोड़ा जा सके.

    लॉक डाउन की वजह से क्षेत्र के गरीब व असहाय परिवारों को भूखा नहीं सोना पड़े भोजन की कमी ना हो इसलिए महन्त प्रताप पुरी जी ने क्षेत्र के प्रबुद्ध गणमान्य लोगों से सलाह करके तय किया कि जरूरतमंद लोगों को तारातरा मठ की तरफ से लगभग एक हजार परिवारों को सूखे राशन सामग्री के किट प्रशासन की स्वीकृति व नियमों को ध्यान में रखते हुए प्रथम चरण में वितरण किए जाए.

    इस हेतु हेल्पलाइन नंबर भी अपने फेसबुक पेज पर जारी की हैं व आवश्यकता पड़ने पर इस वितरण कार्य को द्वितीय व तृतीय चरण में भी चलाया जा सकता है.

    साथ ही संदेश देते हुए कहा कि आज के युग में नर सेवा ही नारायण सेवा है सक्षम लोगों को स्वप्रेरित होकर गरीब व असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए जिससे क्षेत्र में कोई भूखा नहीं सोए .

    वहीं पूरे भारतवर्ष में प्रवासी बंधुओं के लिए अपने शिष्यों को प्रेरित करके भोजन व रहने की निः शुल्क व्यवस्था भी की है. हजारों की संख्या में जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं.

    वही तारातरा मठ के द्वारा आसपास क्षेत्र के गाँवो के लिए तारातरा मठ के अन्य भण्डर खोल कर अनाज आवश्यकता अनुसार जरूरतमंद परिवारों को अनाज उनके घर तक पहुचाने का प्रबन्ध किया गया है.

    वहीं महन्त प्रतापपुरी की प्रेरणा से दुबई प्रवासी सीए रमेश व्यास जाखन परिवार ने अपनी तरफ से 500 भोजन किट उपलब्ध करवाने की घोषणा की है.

    भाजपा फलसूंड मंडल के द्वारा फलसूंड, मानासर, कजोई, फुलासर, चांदनी, मेघासर, नेतासर, खुमानसर, भुर्जग्ढ ग्राम पंचायतों में जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन सामग्री के किट वितरित किए जा रहे हैं.

    ऐसे ही भाजपा शहर मंडल पोकरण की तरफ से खींवज बॉस स्थित सभा भवन में जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन बनाकर घर पर भोजन के किट पहुंचाने ने का कार्य प्रारम्भ करने पर विचार किया है व इसी प्रकार भाजपा मंडल साकड़ा नाचना भनियाना में भी जरूरतमंद परिवारों के लिए तुरंत भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा राशन सामग्री वितरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा.

  • पोकरण पहुंचे महंत प्रताप पुरी जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत

    पोकरण पहुंचे महंत प्रताप पुरी जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत

    पोकरण (जैसलमेर). क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता और तारातरा मठ के महंत प्रताप पुरी जी महाराज का लोगों ने भव्य स्वागत किया. गौरतलब है कि प्रताप पुरी जी महाराज बाड़मेर के मोहन गोशाला में चातुर्मास के बाद प्रथम बार पोकरण पहुंचे.

    ऐसे में महंत के क्षेत्र में आने के बाद वहां उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया. जिसके बाद महंत प्रतापपुरी पैदल मालियों के मोहल्ले स्थित चामुंडा माता मंदिर के दर्शन करने के लिए रवाना हुए. महंत के पोखरण पहुंचने पर पोकरण सहित आसपास के ग्रामीण लोग वाहनों के साथ किला रोड पहुंचे. जहां महाराज के साथ वाहन रैली चामुंडा माता मंदिर की ओर रवाना हुई. बता दें कि महंत प्रतापपुरी गाजे-बाजे के साथ वाहन रैली के साथ पैदल रवाना हुए.

    चामुंडा माता मंदिर में महंत पप्पूपुरी गोस्वामी की उपस्थिति में महेंद्र प्रताप पुरी महाराज द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अमन चैन और खुशहाली की कामना की गई. इस दौरान महंत ने शिव मंदिर में भी पूजा की.

    वहीं स्थानीय मंदिर में माली समाज के लोगों द्वारा महाराज का शॉल और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. मंदिर के दर्शन करने के बाद महंत स्थानीय रामनाथ जी महाराज के आश्रम पहुंचे. जहां लोगों को संबोधित करते हुए धर्म के बारे में विस्तार से बताया.

    महंत प्रताप पूरी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखना चाहिए. प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में गाय रखनी चाहिए. इस दौरान पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

  • प्रतापपुरी जी महाराज ने फलसूंड क्षेत्र का दौरा किया

    प्रतापपुरी जी महाराज ने फलसूंड क्षेत्र का दौरा किया

    Jaisalmer : सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं तारातरा मठाधीश प्रतापपुरी जी महाराज (Pratap Puri Ji Maharaj) , फलसूंड, भुर्जगढ़, खुमानसर, पदमपुरा, मानासर, प्रभुपुरा, सोहनपुरा, चाँदनी मेघासर, जीवराजगढ़, नेतासर, दांतल, भीखोड़ाई, बरसानी, रातड़िया, कजोई, पारासर, श्यामपुरा सहित कई राजस्व गांवों व ढाणियों में आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने की बात कही।

    हर विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी कि आप हर छोटी मोटी समस्याएं को समय पर आमजन के दुविधाओं के देखते हुए उनको निपटा दे किसी एक को टारगेट करके उसको मूलभूत सुविधाओं से वंचित करना ठीक नहीं है। वहीं हर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर आमजन ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पानी की सप्लाई को लेकर भी भेदभाव किया जा रहा है जो ठीक नही है।

    इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रतापसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शारड़ा, फलसूंड भाजपा मंडल अध्यक्ष मदनसिंह जोधा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ठा. गंगासिंह जोधा सहित कई जने उपस्थित थे। महंत प्रतापपुरी महाराज का मंगलवार को राजमथाई, बलाड़, बांधेवा, सुभाषनगर, धोलासर का दौरा रहेगा।

  • महंत प्रतापपुरी जी महाराज ने गरीबो के लिए खोले तारातरा मठ के द्वार

    महंत प्रतापपुरी जी महाराज ने गरीबो के लिए खोले तारातरा मठ के द्वार

    Barmer News: बाड़मेर में स्थित तारातरा मठ के महन्त प्रतापपुरी जी महाराज (Pratap Puri Ji Maharaj) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से उत्पन्न हुई राष्ट्रीय आपदा की स्थिति में मठ का खजाना गरीबो और पीड़ितों के लिए खोल दिया है.

    Jaipur News Today की एक खबर के अनुसार बाड़मेर- जैसलमेर सहित सभी प्रवासी लोगो तक मठ के माध्यम से सहायता पहुँचाने का कार्य शुरू किया गया है.महंत प्रतापपुरी जी महाराज ने गरीबो के लिए खोले तारातरा मठ के द्वार